फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा : बारगाहे इलाही में झुके सिर, किया सजदा

विज्ञापन
शाहजमाल ईदगाह में नमाज अदा कर बाहर निकलते नमाजी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर के ईदगाह और मस्जिदों में ईद - उल - अजहा की नमाज पड़ी गई। इसी के बाद शाह जमाल स्थिति ईदगाह तथा अन्य स्थलों पर समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के नेताओं ने मौजूद लोगों को एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। शाह जमाल तथा अन्य प्रमुख स्थलों में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह तथा एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इन स्थानों पर पड़ी गई ईद की नमाज
ईदगाह जमालपुर, जामा मस्जिद ऊपरकोट, जामा मस्जिद एएमयू, बू अली शाह मस्जिद, अलबरकात स्कूल मस्जिद, हजरत बिलाल मस्जिद मकदूम नगर, मोती मस्जिद फूल चौराहा, मस्जिद पीली कोठी सराय हकीम, मस्जिद छतारी कंपाउंड रसलगंज, मस्जिद अनोना हाउस मस्जिद नुमाइश मैदान, जामा मस्जिद सर सैयद नगर, बड़ी मस्जिद सराय रहमान, मस्जिद तामीर-ए-मिल्लत, मस्जिद जोहराबाग, मस्जिद शौकत मंजिल, मस्जिद रहमत बानो, फ्रेंड्स कॉलोनी आदि मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई।
ईदगाह पहुंचे ये नेता
शाहजमाल ईदगाह पर भाजपा, सपा सहित सियासी पार्टियों का शिविर कार्यालय लगा। जहां अपने - अपने शिविरों में लोगों ने ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। पूर्व सांसद व सपा नेता बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान, गिरीश यादव, अब्दुल हमीद घोषी, मनोज यादव ने मुबारकबाद दी। मेयर मोहम्मद फुरकान ने लोगों को मुबारकबाद दी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने भी मुबारकबाद दी। दोदपुर में कैंप कार्यालय पर सपा नेता सलमान शाहिद ने लोगों से गले मिलकर मुबाकरबाद दी। पूर्व विधायक जफर आलम के आवास पर पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, गिरीश यादव, डॉ. कृपाल सिंह यादव ने मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

मॉल और पार्कों में उमड़ी भीड़
ईद उल अजहा पर मॉल और पार्कों में भीड़ रही। दोपहर के बाद से ग्रेट मॉल वैल्यू में भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। बच्चों ने झूले का आनंद लिया। बड़ों ने फिल्में देखीं। इसी तरह होटल व रेस्टारेंट में भीड़ रही।
नमाज में भारी फोर्स से नमाजियों को होती असहजता : जमीर
सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने शाहजमाल ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद कहा कि नमाज के दौरान भारी पुलिस फोर्स का हुजूम बेचैन करने वाला था। नमाज खुद एक शांति का संदेश देती है। तो ऐसी आस्था वाली जगह पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी समझ से परे है। पहले भी वह मांग कर चुके हैं कि जुमे और ईद की नमाज के वक्त पुलिस की ज्यादा मौजूदगी की जरूरत नहीं होती। मुसलमान खुद बड़ी शांति और सद्भाव के साथ अपनी नमाज अदा करते हैं, क्योंकि नमाज उसकी आस्था से जुड़ा हुआ अमल है। भारी पुलिस फोर्स होने की वजह से मुस्लिमों के दिलों में असहजता और बेचैनी पैदा होती है।
बहुत से मुस्लिम भाई पुलिस फोर्स देखकर वापस अपने घरों को चले जाते हैं और नमाज से वंचित रह जाते हैं। ईद से पहले ईदगाह के आसपास साफ - सफाई में प्रशासन बेखबर था। नगर निगम द्वारा ईदगाह की साफ - सफाई की बहुत बड़े पैमाने पर व्यवस्था की जाती थी, लेकिन आज ईदगाह के पास मुझे वह व्यवस्था नहीं दिखाई दी।
नगर निगम के व्यवस्था से संतुष्ट
एडीए शाहजमाल कॉलोनी निवासी आसिफ खान शैजी ने बताया कि कुर्बानी के जानवरों के अपशिष्ट लेने के लिए सफाई कर्मचारियों ने घर-घर जानकारी ली। छोटे वाहन भी आए। समाजसेवी गुलजार अहमद ने बताया कि नगर निगम की व्यवस्थाएं ठीक रहीं। जगह-जगह कूड़ेदान रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें