फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे महाप्रबंधक ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का लिया जायजा

विज्ञापन
डीएफसीएल रेलवे लाइन न्यू भाऊपुर खुर्जा का निरीक्षण करते प्रयागराज मंडल के रेलवे महाप्रबंधक प्र? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रेलवे महाप्रबंधक (एनसीआर) प्रमोद कुमार ने रविवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना (डीएफसीसी) के खुर्जा-भाऊपुर खंड का निरीक्षण किया और वहां के परिचालन की तैयारियों को देखा। रेलवे महाप्रबंधक शनिवार देर रात स्पेशल ट्रेन से अलीगढ़ स्टेशन से गुजरे तो स्थानीय अफसर चौकन्ना रहे। हालांकि रेलवे महाप्रबंधक बिना ट्रेन से नीेचे उतरे ही स्टेशन की व्यवस्थाओं को देखते हुए विंडो ट्रेलिंग के लिए खुर्जा रवाना हो गए।
विज्ञापन

रेलवे महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा के साथ रेलवे ट्रैक, रेल पुलों, समपार फाटक, स्टेशनों का मुआयना किया। खुर्जा से न्यू दाऊख खां स्टेशन के मध्य रेलवे महाप्रबंधक ने सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने अफसरों के साथ रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मंडल की उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं के साथ ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना की कार्य प्रगति के बारे में चर्चा की। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे महाप्रबंधक ने डीएफसीसी कॉरिडोर से औद्योगिक उत्पादों का परिवहन तेज गति से होगा। जिससे देश के उद्योगों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें