फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ईद के चांद का 9 अप्रैल को हो सकता है दीदार, खरीदारी जोरों पर

Tue, 09 Apr 2024 05:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

8 अप्रैल को 29वां रोजा है। चांद दिखने की सूरत में तरावीह की नमाज मुकम्मल हो जाएगी। अगर चांद नहीं दिखा तो 10 अप्रैल को 30वां रोजा होगा। 11 अप्रैल को ईद होगी।
विज्ञापन
चांद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

9 अप्रैल को ईद के चांद का दीदार हो सकता है। अगर चांद दिख गया तो 10 अप्रैल को ईद होगी और ईदगाहों सहित मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। 

विज्ञापन


8 अप्रैल को 29वां रोजा है। चांद दिखने की सूरत में तरावीह की नमाज मुकम्मल हो जाएगी। अगर चांद नहीं दिखा तो 10 अप्रैल को 30वां रोजा होगा। 11 अप्रैल को ईद होगी। 8 अप्रैल देर रात तक ऊपरकोट का बाजार गुलजार रहा। बाजार को व्यापारियों ने सजाया है। रंग-बिरंगी लाइटों से बाजार की रौनक बढ़ गई है। सोमवार को ग्राहकों ने कुर्ते-पायजामे, इत्र और टोपियों की भी खरीदारी की। दिन में महिलाओं ने सेवईं, मेवे, कपड़े खरीदे। रात तक पुरुष कुर्ते-पायजामे, इत्र और टोपियों खरीदते हुए नजर आए। 

सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने फिर ईद की नमाज सड़क पर न पढ़ने की अपील की है। ईद की नमाज नई ईदगाह और पुरानी ईदगाह शाहजमाल में होगी। उन्होंने कहा कि नई ईदगाह शाहजमाल में सुबह 6:45 बजे और पुरानी ईदगाह शाहजमाल में सुबह 7:30 बजे से होगी। शहर मुफ्ती के लेटर पैड के हवाले से उनके दामाद मोहम्मद खुसरो ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों और ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों के बीच बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने अपील की कि सड़क पर नमाज न कराई जाए। अगर नमाज होती है तो नमाजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। खुसरो ने कहा कि प्रशासन ने उनसे वादा किया है कि किसी भी धर्म का कोई भी त्योहार सड़क पर नहीं मनाया जाएगा। अगर फिर भी किसी भी धर्म का त्योहार सड़क पर मनाया जाता है तो आने वाले समय में नमाज उसी तरह होगी, जैसे होती आई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें