मेंडू रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Samvad
मथुरा-बरेली राजमार्ग के कस्बा मेंडू फाटक संख्या 301ए पर लगातार दूसरे दिन भी मरम्मत कार्य किया गया। जिसके चलते दूसरे दिन भी राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। वाहन को अन्य रास्तों होकर गुजारना पड़ा।
मेंडू रेलवे फाटक पार करना लगातार दूसरे दिन वाहन चालकों के लिए चुनौती बना रहा। दो पहिया व चार पहिया वाहन कस्बा की सकरी गलियों से गुजरते नजर आए। दूसरे फाटक से रेलवे ट्रैक को पार किया। भारी वाहनों को रुहेरी-सासनी-कैलोरा आदि मार्ग से होकर जाना पड़ा। इस कवायद में लगातार दूसरे दिन बड़े वाहनों को 30 किलोमीटर का अतरिक्त फेरा लगाना पड़ा। गलियों में बार-बार जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी हुई। अधिकारियों की मानें तो मंगलवार सुबह तक मरम्मत का कार्य खत्म कर लिया जाएगा।
डामरीकरण की जगह लगाए जाएंगे रबर पैड
मेंडू रेलवे क्रासिंग पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान यहां गिट्टी के ऊपर डामरीकरण का कार्य नहीं किया जाएगा। मजबूत क्वालिटी के रबर पैड लगाए जाएंगे। तांकि डामर क्षतिग्रस्त होने के बाद रेलवे ट्रैक पर जोर न पड़े। बारिश के दिनों में गिट्टी आदि में पानी इक्ठ्ठा न हो।