हरदुआगंज थाना क्षेत्र के पनेठी-खान आलमपुर रोड पर ट्यूबवेल मिस्त्री से हथियारबंद बदमाश बाइक और नकदी लूट ले गए हैं। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी।
संगम पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गोकुलपुर थाना अकराबाद ट्यूबवेल मिस्त्री हैं, मंगलवार की देर रात वह बाइक से बलीपुर नगरीया जा रहा था। वह जैसे ही हरदुआगंज थाना क्षेत्र के पनेठी खानआलमपुर रोड पर पहुंचा उसकी बाइक को ओवरटेक करते बाइक पर सवार दिन बदमाश आ गए। जब तक संगम कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर कट्टा तान दिया और उससे रुपये मांगने लगे।
पहले तो संगम ने बदमाशों का विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने उसको जान से मारने की धमकी दी और उसके जेब से रुपये और बाइक लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित संगम ने राहगीरों की मदद से पुलिस को लूट की घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना देने पर जलाली चौकी प्रभारी अमरेश सिंह मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की तलाश की लेकिन नहीं मिले। चौकी इंचार्ज का कहना कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।