फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे युवक को गोली मारी

Wed, 23 Sep 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम रहे एक किसानों को गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। गांव रतिपुरसिया निवासी विजयपाल पुत्र पृथ्वी सिंह मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अपने परिजनों के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी गांव का दलवीर अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचा और विजयपाल को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर खेत में आसपास काम कर रहे लोग इकट्ठा हो गए, उनको देखकर आरोपी दलवीर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर एसओ जवां रवेंद्र बहादुर मौके पर पहुंचे और विजयपाल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि विजयपाल और दलवीर में जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


 उसी को लेकर गोली मारी गई है। एसओ जवां ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें