फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला

विज्ञापन
 पुतला फूंकते पदाधिकारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान पर बृहस्पतिवार को विवाद गहरा गया। सवर्ण महापंचायत (अराजनीतिक ) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने थाना सासनी गेट पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस दाैरान उन्होंने सपा प्रवक्ता का पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन




वक्ताओं ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी की ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसे समाज का अपमान बताते हुए संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई गई। शिकायती पत्र में कहा गया कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहर्द बिगाड़ने का प्रयास हैं, इसलिए सपा प्रवक्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।


संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा। मौके पर प्रशांत शर्मा, दीपांश शर्मा, आकाश शर्मा, हर्षित शर्मा, प्रवीण कुमार, शिव कुमार शर्मा, विनोद कुमार, संजीव काैशिक, हरिओम शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें