फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव: बसपा के पहल बीएएमएस, भाजपा के सुरेंद्र-सपा की चारू हैं इंटर, इन पर है इतनी संपत्ति

Sat, 26 Oct 2024 02:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तीनों ही प्रत्याशी लखपति हैं और उनके नाम लाखों रुपये की संपत्ति दर्ज है। इसका खुलासा नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान दिए गए शपथ पत्र से हुआ है।
विज्ञापन
डॉ पहल सिंह, सुरेंद्र दिलेर और चारु कैन - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर विधानसभा उप चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले बसपा प्रत्याशी डॉ पहल सिंह सर्वाधिक पढ़े लिखे हैं और बीएससी, बीएएमएस व एलएलबी पास हैं। इसी तरह भाजपा-रालोद प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर व सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी चारू कैन इंटरमीडिएट पास हैं। तीनों ही प्रत्याशी लखपति हैं और उनके नाम लाखों रुपये की संपत्ति दर्ज है। इसका खुलासा नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान दिए गए शपथ पत्र से हुआ है।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर मूल रूप से बरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव दौरऊ-चांदपुर के रहने वाले हैं । सुरेंद्र दिलेर ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण की है। नामांकन में शपथ पत्र देते हुए बताया है कि इनकी आय का साधन कृषि और पेट्रोल पंप है। इनके पास कुल 2.94 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 25 हजार की हाथ में नकदी है। 43 हजार रुपये की एलआइसी पॉलिसी है। डेढ़ लाख का 20 ग्राम सोना व एक लाख की रिवाल्वर है। पत्नी के पास कुल 25.69 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 16 हजार नकद, चार अलग-अलग खातों में साढ़े आठ लाख रुपये जमा हैं। 1.73 लाख की पॉलिसी एसबीआई, तीन लाख की एक कार व सात लाख का सौ ग्राम सोना शामिल हैं। अचल संपत्ति के मामले में सुरेंद्र दिलेर पर गांव चांदपुर में 0.268 हेक्टेयर जमीन है। इसकी बाजार की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। सुरेंद्र पर किसी तरह का आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

सपा प्रत्याशी चारू कैन
सपा प्रत्याशी चारू कैन इंटरमीडिएट पास है। चारू कैन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के पुत्र कार्तिक चौधरी की पत्नी हैं। वे मूल रूप से बरौली विधासभा क्षेत्र के थाना महुआखेड़ा के गांव सुखरावली की निवासी हैं। इनके पास कुल 42 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 90 हजार की हाथ में नकदी, दो खातों में 58 हजार की जमा राशि व 40 लाख का 50 तौला सोना शामिल हैं। इनके पति के पास 24.57 लाख की चल संपत्ति है। इसमें डेढ़ लाख हाथ में नकद, दो खातों में आठ हजार, 15 लाख की थार कार व आठ लाख का 100 ग्राम सोना शामिल है। चारू कैन के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। इनके पति कार्तिक पर 1.32 करोड़ की अचल संपत्ति है। पैतृक गांव सुखरावली में 13.23 बीघा भूमि शामिल है।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी डॉ पहल सिंह
बीएससी, बीएएमएस व एलएलबी पास बसपा प्रत्याशी डॉ पहल सिंह शहर के रामघाट रोड स्थित किशनपुर स्वर्णजयंती नगर में रहते हैं। शपथ पत्र में इन्होंने बताया है कि इनकी मुख्य आय का साधन सेवानिवृत्त चिकित्सक के रूप में पेंशन है। पत्नी अध्यापक हैं। डॉ पहल सिंह के पास कुल 8.60 लाख की चल संपत्ति है। इसमें एक लाख की नकदी, तीन लाख बैंक खाते में, तीन लाख की कार, डेढ़ लाख का 20 ग्राम सोना शामिल हैं। पत्नी के पास चार लाख के करीब चल संपत्ति है। इसमें 50 हजार नकद, 52 हजार बैंक खाते में जमा, 30 हजार का एक्टिवा स्कूटर, ढाई लाख का सोना-चांदी शामिल है। डॉ पहल सिंह के पास कुल 75 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें 15 लाख की 0.108 हेक्टेयर कृषि भूमि,10 लाख की गैर कृषि भूमि, 50 लाख का आवासीय भवन शामिल हैं। पत्नी के नाम पर राजनगर, गाजियाबाद में करीब 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें