फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2022 : डिजिटल करेंसी से अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक तायल
विज्ञापन

नए वित्तीय वर्ष में सरकार डिजिटल करेंसी का तोहफा देने वाली है। विशेषज्ञों की मानें तो डिजिटल करेंसी लांच होने से देश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की इस घोषणा से शहर के शेयर ब्रोकरों व निवेशकों में खुशी की लहर है। अर्थशास्त्री भी सरकार के इस फैसले को सकारात्मक बता रहे हैं।
करीब 40 लाख की आबादी वाले जिले में 70 ब्रोकरों के सहारे लाखों लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं। एक आंकड़े के अनुसार जिले में रोजाना लगभग तीन सौ करोड़ से ऊपर का लेनदेन शेयर मार्केट में होता है। भारतीय आर्थिक संघ के चीफ काॅंफ्रेंस कोऑर्डिनेटर डॉ. एके तोमर ने बताया कि आरबीआई द्वारा डिजिटल करेंसी लांच करने के बाद विदेशी व प्राइवेट क्रिप्टो करेंसी पर रोक सकती है। उन्होंने बताया कि सरकारी आंकड़े के हिसाब से देश में क्रिप्टो करेंसी का बाजार 50 हजार करोड़ का है। अभी तक क्रिप्टो करेंसी से एक रुपये का टैक्स सरकार को नहीं मिल रहा था। अब सरकार ने इस पर तीस प्रतिशत टैक्स लगा दिया है, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी। वहीं, नए निवेशकों के लिए भी अच्छा मौका होग्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार को बूस्टर डोज, सेंसेक्स एक हजार अंक उछला
मंगलवार को शेयर बाजार ने भी धूम मचा दी। बजट से पहले ही सेंसेक्स ने एक हजार अंकों की उछाल मार दी। निफ्टी ने भी करीब 375 अंकों की बढ़त बनाई थी। इससे शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के चेहरों पर खुशी थी। शेयर बाजार विशेषज्ञ संजय माहेश्वरी ने बताया कि सुबह से ही बाजार में तेजी थी। लेकिन मार्केट बंद होते होते तेजी कम हुई। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री द्वारा डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दिया गया है। यह सराहनीय है। क्रिप्टो करेंसी का पैसा तो विदेशी था। शेयर मार्केट की दृष्टि से बजट बूस्टर देने वाला है। लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स की अधिकतम सीमा 15 प्रतिशत किये जाने को शेयर बाजार ने सलामी दी है। विभिन्न सेक्टरों में जो प्रोत्साहन के लिये जो योजनाएं बनाई गईं हैं, उससे शेयर बाजार नई ऊंचाई छूएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें