फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : व्यापारियों का उत्पीड़न रुकवाने वाले को देंगे वोट

विज्ञापन
मुरसान में चाय पर चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, चुनावी चर्चाएं भी शबाब पर पहुंच रही हैं। मंगलवार को कस्बा मुरसान की सब्जी मंडी स्थित एक चाय की दुकान पर लोग विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए मिले।
असीन खान ने कहा कि वह ऐसे प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो व्यापारियों का उत्पीड़न न होने दे। व्यापारियों से अभद्रता व गुंडागर्दी करने वालों तत्काल कार्रवाई कराए। गणेशीलाल ने कहा कि कुछ प्रत्याशी जीतने के बाद अपना रंग दिखाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

वह ऐसे प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो बिना किसी भेदभाव के काम करे। धर्मवीर सिंह ने कहा कि वह ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे, जो जातिवाद से उठकर सभी लोगों के काम करे। जातिवाद में विश्वास न रखे। शाहबुद्दीन खान ने कहा कि वह ऐसे प्रत्याशी का देंगे, जो व्यापारी व गरीब लोगों के काम आए। सभी को एक नजर से देखें।
विज्ञापन

गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराए। फन्नी खान ने कहा कि वैसे तो मुरसान में काफी विकास हो चुका है। अभी कई और काम होने बाकी हैं। वह ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे, जो छोटे-छोटे दुकानदारों के हित में कार्य करे। कुछ लोग छोटे दुकानदारों को भूलकर बड़े व्यापारियों के भले के लिए कार्य करते हैं। छोटे दुकानदारों के बारे में भी लोगों को सोचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें