फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर : यीशु के जी उठने की मनाई खुशियां

विज्ञापन
चर्च में यीशु की प्रार्थना करते लोग। संवाद
विज्ञापन
ईसाई समुदाय ने रविवार को ईस्टर पूरे उल्लास के साथ मनाया। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की शुभकामनाएं दीं। शांति और प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन


सुबह से ही चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में बाइबिल पाठ और प्रार्थनाएं हुईं। मेथोडिस्ट चर्च में रैव्ह यूसुफ दास व धारा सिंह, सीएनआई घंटाघर, जवाहर पार्क में रैव्ह. अमन अभिषेक प्रसाद, इंग्राहम सीडीएफ चर्च में रैव्ह जोनाथन लाल, सिटी क्राइस्ट चर्च में पास्टर साइमन पी लाल, दा डिसाइपल मेकिंग चर्च में रैव्ह हाबिल ज्ञान, पास्टर डेनिस मसीह व याकुब बेंजामिन ने प्रार्थना सभाओं में ईस्टर के महत्व के बारे में बताया।


उन्होंने लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। बाइबिल प्रचारक गौरव प्रभाकर ने बताया कि ईसा मसीह के क्रूस पर बलिदान के तीसरे दिन पुनर्जीवित होने की घटना ही ईस्टर का आधार है, जो मानवता को शाश्वत जीवन और आशा का संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें