पूर्व सैनिकों की बैठक में मौजूद संगठन के सदस्य। स्त्रोत: स्वयं
- फोटो : samvad
कस्बा के खैर रोड स्थित एक फार्म हाउस में पूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की बैठक अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। संचालन कैप्टन अजीत सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाए। पूर्व सैनिकों की उचित समस्याओं को हल कराने में संगठन अग्रणी भूमिका निभाए।
बैठक में आम सहमति से समिति का गठन किया गया। समिति का उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, रामहंस सिंह व धर्मवीर सिंह, महासचिव जगवीर सिंह , सचिव विनोद कुमार, लेखा परीक्षक रनवीर सिंह व करन सिंह, सदस्य अतर सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह, संस्थापक बीरबल सिंह व संरक्षक शंकर सिंह को नियुक्त किया गया। बैठक में एटा के पूर्व सैनिक कैप्टन गंगा सिंह के अतिरिक्त गिर्राज सिंह, धर्मवीर सिंह, करन सिंह, महावीर सिंह वर्मा, सतवीर सिंह, रामहंस सिंह, जगवीर सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।