फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा पर छापा मारने पहुंचे मजिस्ट्रेट, दुकानदार गायब

Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
ई रिक्शा पर छापा मारने पहुंचे मजिस्ट्रेट, दुकानदार गायब - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
अक्सर परंपरागत एंबेसडर कार में सफर करने के लिये पहचाने जाने वाले अफसरों से इतर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने ई-रिक्शा में सफर कर सबको कुछ देर के लिए अचरज में डाल दिया।
विज्ञापन

मामूभांजा इलाके में अर्दली के साथ ई रिक्शा में सफर कर तेजाब की अवैध बिक्री की जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने दो दुकानों में चेकिंग की। इनमें से एक तो दुकान बंद मिली तो दूसरे के खिलाफ शिकायत झूठी मिली।
सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत मिली थी कि मामू भांजा क्षेत्र में दो व्यक्ति तेजाब बिक्री के लाइसेंसों के मानकों को पूरा किये बगैर  तेजाब की बिक्री कर रहे हैं। जांच में एक दुकानदार की दुकान बंद  मिली। जबकि दूसरे के यहां केमिकल का काम होता मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसने तेजाब का धंधा बंद कर केमिकल का काम खोल लिया है। ई रिक्शा में सवारी पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर के कंजस्टेड इलाकों में सफर करना है तो ऐसी ही सवारी लेनी होगी। उन्होंने बताया कि दोनों दुकानदारों के खिलाफ शिकायत फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें