फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ई रिक्शा, ऑटो चालकों को मिलेगा आयुष्मान बीमा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने ऑटो रिक्शा, टेंपो, टैक्सी, मैजिक, लोडर आदि वाहनों के चालकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। योजना में चालकों और उनके परिजनों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। जिले में 1350 टेंपो व 1617 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। योजना के तहत पंजीकृत वाहनों के चालकों को ही लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन हरिशंकर सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने आयुष्मान योजना संचालित कर रखी है। इस योजना का लाभ अब ऑटो रिक्शा, टेंपो, टैक्सी, मैजिक, लोडर आदि वाहनों के चालकों को दिया जाएगा। इसमें वे बीमारी की दशा में अपना और परिजनों का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, परिवारीजनों का संपूर्ण विवरण आरटीओ कार्यालय में प्रथम तल पर स्थित परमिट अनुभाग में जमाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें