फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Office: अलीगढ़ में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू, 25 दिसंबर से ऑफलाइन स्वीकार नहीं होगी पत्रावली

Fri, 13 Dec 2024 10:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में ई ऑफिस प्रणाली शुरू हो गई है। विकास भवन में अब 25 दिसंबर के बाद ऑफलाइन पत्रावलियां स्वीकार नहीं की जाएंगी, सभी काम ई ऑफिस प्रणाली से होगा।
विज्ञापन
ई ऑफिस का शुभारंभ ओर प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब अलीगढ़ के विकास भवन में विकास कार्यों से जुड़े विभागों की पत्रावलियां ई-ऑफिस के माध्यम से ही परिचालित की जाएंगी। 25 दिसंबर से नई पत्रावलियां ऑफलाइन स्वीकार नहीं की जाएंगी। विकास भवन में ई-ऑफिस के शुभारंभ के मौके पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने ये बात कही।

विज्ञापन


12 दिसंबर को विकास भवन सभागार में ई-ऑफिस प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय पत्रावलियों का परिचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी की विशेष पहल पर कलक्ट्रेट कार्यालय में अगस्त माह से ही ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य आरंभ हो चुका है। डीडीओ आलोक आर्य ने अधिकारियों एवं पटल सहायकों को ऑनलाइन कार्य के बारे में अवगत कराया।

ईडीएम मनोज राजपूत ने ई-ऑफिस संचालन के बारे में अधिकारियों एवं पटल सहायकों को प्रशिक्षण देते हुए ई-ऑफिस के लिए उपयोग में आने वाले हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंटरनेट, डीएससी, ईमेल आईडी, वीपीएन, गूगल इंडिक टूल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस संचालन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल सिग्नेचर एवं एनआईसी के सर्वर पर ईमेल आईडी बनवाना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें