फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण: अब नहीं खोएंगी सरकारी फाइलें, ई-ऑफिस व्यवस्था लागू, फाइलों की स्कैनिंग शुरू

Mon, 17 Feb 2025 10:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एडीए में ई ऑफिस प्रणाली लागू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पत्रावलियों की स्कैनिंग शुरू हो गई है। अब तक लगभग 1400 फाइलों को स्कैन किया जा चुका है।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) में फाइलें गुम नहीं होंगी। वीसी के एक आदेश पर तत्काल कार्य होंगे। सभी फाइलों की निगरानी कंप्यूटर में रखी जाएगी। इसके लिए एडीए में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार पूरे राज्य में सरकारी कामकाज को ई-ऑफिस के जरिये करने में जुटी हुई है। कलक्ट्रेट में पहले जुलाई 2024 में तत्कालीन डीएम ने विशाख जी. ने ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर इसकी शुरुआत की थी। एडीए वीसी अपूर्वा दूबे ने कहा कि आगे की जो भी नवीन पत्रावलियां होंगी वह ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 के पत्रावलियों की स्कैनिंग शुरू हो गई है। अब तक लगभग 1400 फाइलों को स्कैन किया जा चुका है। विभाग में लगभग 40 हजार से अधिक फाइलें है।

एडीए में ई-आफिस प्रणाली लागू कर दी गई है। इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी। समय की बचत होगी। भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। एक पटल से दूसरे पटल पर कंप्यूटर के माध्यम से फाइलों का आदान-प्रदान होगा। - अपूर्वा दूबे, वीसी, एडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें