फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 15 अप्रैल से आगरा, मथुरा, नोएडा मार्ग पर चलेंगी ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मुख्यालय से सोमवार को अलीगढ़ पहुंचे रोडवेज के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने कहा है कि अलीगढ़ परिक्षेत्र को मिलीं 30 ई-बसों का 15 अप्रैल से संचालन की योजना है। ये ई-बसें अलीगढ़ से आगरा, मथुरा और नोएडा मार्ग पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन



रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि 16 मार्च को पलवल में बुद्धविहार डिपो की बस में 64 में से 62 यात्रियों के बिना टिकट मिलने के मामले को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए नाै कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। इस मामले में जांच अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इससे पूर्व उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने रोडवेज की आय बढ़ाने, बस संचालन में सुधार और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बसों में टिकटिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। बिना टिकट यात्रा पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन



इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा के साथ पीपीपी माॅडल पर बन रहे सारसाैल सेटेलाइट बस स्टैंड के निर्माण व अस्थायी बस स्टैंड के निर्माण कार्यों व व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें