फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर से अलीगढ़ तक दौड़ीं ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर दो बजे खैर से अलीगढ़ के लिए ई-बस सेवा शुरू कर दी गई। अब रोजाना खैर के बस स्टैंड से अलीगढ़ के गांधी पार्क बस स्टैंड तक दो ई-बसें चलेंगी। इस एसी बस का किराया 40 रुपये है। खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने नारियल फोड़ कर व हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुसाफिरों की संख्या देखते हुए इन बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कालीचरण शर्मा ने अतुल गोयल के साथ मिलकर विधायक खैर को एक ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि खैर से मथुरा-वृंदावन तक रोडवेज बस चलाई जाएं, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु खैर से मथुरा-वृंदावन जाते हैं। सीधी बस सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रमोद गर्ग, दीपक शर्मा अनु आजाद, दिवाकर गौड़, प्रमेंद्र पाल गुड्डू, मनोज राठी, अंकित वशिष्ठ, संजय ठाकुर, योगेश पंडित, हर्षवर्धन गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें