अब शादी, पिकनिक व पार्टी के लिए ई-बसें किराये पर मिलेंगी। हालांकि इस सुविधा का लाभ शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक ही उठा सकेंगे। बसों की बुकिंग घंटा व किलोमीटर की दर से होगी।
शहर में विकास विभाग एवं अलीगढ़ सिटी ट्रांसपोर्ट ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की देखरेख में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में लोड फैक्टर की वृद्धि को बसों की चार्टड एवं निजी बुकिंग का निर्णय लिया गया है।
एआरएम योगेंद्र कुमार ने बताया कि बसों को निजी कार्यक्रमों के लिए शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक किराये पर लिया जा सकेगा। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। बुजुर्गों, विद्यार्थियों व महिला समूह को बस बुक कराने पर 10 फीसदी तक किराये में छूट मिलेगी। बुकिंग के समय संपूर्ण किराया जमा कराना होगा।
इस तरह होंगी निजी बुकिंग दरें
- चार घंटे या 60 किलोमीटर दूरी के लिए 5,000 रुपये व पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त
- आठ घंटे या 100 किलोमीटर दूरी के लिए 8,000 रुपये व पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त
- 12 घंटे या 120 किलोमीटर दूरी के लिए 10,000 रुपये और पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त
- प्रति घंटा अतिरिक्त चलने पर 1000 रुपये
- प्रति किलोमीटर अतिरिक्त चलने पर 100 रुपये