फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: शादी- पिकनिक व पार्टी के लिए किराये पर मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें, ऐसे होगी निजी बुकिंग

Thu, 06 Nov 2025 02:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बसों को निजी कार्यक्रमों के लिए शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक किराये पर लिया जा सकेगा। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
ई-बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब शादी, पिकनिक व पार्टी के लिए ई-बसें किराये पर मिलेंगी। हालांकि इस सुविधा का लाभ शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक ही उठा सकेंगे। बसों की बुकिंग घंटा व किलोमीटर की दर से होगी।

विज्ञापन


शहर में विकास विभाग एवं अलीगढ़ सिटी ट्रांसपोर्ट ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की देखरेख में 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में लोड फैक्टर की वृद्धि को बसों की चार्टड एवं निजी बुकिंग का निर्णय लिया गया है। 

एआरएम योगेंद्र कुमार ने बताया कि बसों को निजी कार्यक्रमों के लिए शाम छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक किराये पर लिया जा सकेगा। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। बुजुर्गों, विद्यार्थियों व महिला समूह को बस बुक कराने पर 10 फीसदी तक किराये में छूट मिलेगी। बुकिंग के समय संपूर्ण किराया जमा कराना होगा।
विज्ञापन


इस तरह होंगी निजी बुकिंग दरें

  • चार घंटे या 60 किलोमीटर दूरी के लिए 5,000 रुपये व पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त
  • आठ घंटे या 100 किलोमीटर दूरी के लिए 8,000 रुपये व पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त
  • 12 घंटे या 120 किलोमीटर दूरी के लिए 10,000 रुपये और पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त
  • प्रति घंटा अतिरिक्त चलने पर 1000 रुपये
  • प्रति किलोमीटर अतिरिक्त चलने पर 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें