फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: ननिहाल जा रहे स्कूटी सवार भाइयों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 24 Mar 2026 04:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिलाल अपने चचेरे भाई शान के साथ स्कूटी से नानी के घर ईद मिलने जा रहा था। कासगंज में नगरिया रोड पर पीछे से आते तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरे। चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी के जीवनगढ़ से ईद पर अपनी ननिहाल कासगंज जा रहे स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे एक भाई बिलाल की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई शान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका दिल्ली में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जीवनगढ़ का बिलाल (18) पुत्र अमीनुउद्दीन अपने चचेरे भाई शान (19) के साथ सोमवार सुबह स्कूटी से नानी के घर ईद मिलने जा रहा था। वह दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कासगंज में नगरिया रोड पर पहुंचे। तभी पीछे से आते तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरे। बाद में चालक डंपर छोड़कर भाग गया।

कासगंज पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाद में वहां से रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के चलते दोनों को दीनदयाल अस्पताल लाया गया, जहां शाम पांच बजे बिलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि शान को दिल्ली रेफर कर दिया है। शाम को पोस्टमार्टम गृह पहुंचे बिलाल के परिजनों का हाल बेहाल था।
विज्ञापन


बिलाल अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। क्वार्सी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलाल हेलमेट लगाए हुए था, लेकिन दुर्घटना में उसका हेलमेट टूट गया। इधर, कासगंज पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें