फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बनियापाड़ा में पानी संकट, मकान बिकाऊ है के लगे पोस्टर, हंगामा, जमकर लगे नारे

Sat, 15 Mar 2025 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिछले दो महीनों से इस क्षेत्र में पानी की कमी हो रही थी। नगर निगम को लगातार समस्या के विषय में बताया जाता रहा लेकिन समाधान नहीं हुआ। हद तो तब हो गई जब होली के दिन यहां के निवासी पेयजल को तरस गए।
विज्ञापन
पानी के लिए परेशान लोग नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के सबसे पुराने मोहल्लों में से एक बनियापाड़ा में होली पर पेयजल संकट से त्रस्त लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन


वार्ड संख्या 87 के दो हजार की आबादी वाले मोहल्ला बनियापाड़ा में पेयजल संकट की समस्या अक्सर बनी रहती है। ऊंचाई पर होने के चलते इस इलाके में पाइप लाइनों में पानी के पहुंचने में समस्या होती है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पिछले दो महीनों से इस क्षेत्र में पानी की कमी हो रही थी। नगर निगम को लगातार समस्या के विषय में बताया जाता रहा लेकिन समाधान नहीं हुआ। हद तो तब हो गई जब होली के दिन यहां के निवासी पेयजल को तरस गए।
विज्ञापन

त्योहार पर पानी नहीं आया जबकि इस बात के लिए नगर निगम से कई बार शिकायत की थी। मजबूरी में मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं। - अनीता गुप्ता, बनियापाड़ा
पीने के पानी के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, और कई बार तो पानी की कमी के कारण उन्हें अपने दैनिक कार्यों में भी परेशानी होती है।- अभिषेक वार्ष्णेय, बनियापाड़ा
विज्ञापन

होली के साथ रमजान भी चल रहे हैं। दावा किया था कि पानी की समस्या नहीं होने देंगे। कंट्रोल रूम नंबर पर बताया था वहां से कोई जवाब नहीं आया।-अंजुम, चिराग चियान
पानी की समस्या के चलते रोजाना के काम नहीं हो रहे हैं। गर्मी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में परेशानी और भी बढ़ सकती है। - अकीला बेगम, चिराग चियान
बनियापाड़ा में पानी की समस्या क्यों है, इसकी जल्द जांच की जाएगी। जल्द ही यहां पर पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। - वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें