फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मरीजों की बढ़ती संख्या से चरमराई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के चलते जिले के अस्पतालों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले से ही जिला अस्पताल सहित डीडीयू अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। उस पर मरीजों की बढ़ती संख्या से सरकारी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




शनिवार को जिला अस्पताल मलखान सिंह व डीडीयू अस्पताल में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रही। सुबह आठ से ही अस्पतालों में लाइन लग गई। पर्चा बनवाने के लिए काफी भीड़ थी। धक्का-मुक्की और गर्मी में लोग अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को जिला अस्पताल में लगभग एक हजार के अधिक मरीज ओपीडी में आए। वहीं सौ से अधिक लोगों ने इमरजेंसी सेवाएं लीं।



डीडीयू अस्पताल में ओपीडी दो हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे। डॉक्टरों की कमी के चलते उनके कमरों के बाहर लाइन लगीं रहीं। कई मरीज इंतजार करते-करते अस्पताल में ही सो गए। जिला अस्पताल में महिला मरीजों की भी अच्छी खासी संख्या थी। बुखार, उल्टी, दस्त, डायरिया, सिर दर्द के मरीजों की संख्या ज्यादा थी। वहीं निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी 80 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों के आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज न मिलने पर मरीज अपने तीमारदार को निजी अस्पतालों में ले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें