नगर पंचायत कार्यालय परिसर में खुले आसमान में खड़े उपकरण
- फोटो : samvad
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में टिनशेड न होने के कारण लाखों रुपये की कीमत से खरीदे गए ट्राली, डस्टबिन, नाला साफ करने वाली मशीन, ट्रैक्टर, लिफ्ट मशीन आदि सामान खुले आसमान के नीचे खड़े रहने से जंग खाकर खराब हो रहे हैं। कस्बा के वाशिंदों ने धूप और बरसात से मशीनों को बचाने के लिए चेयरमैन डॉ.डीएस भारती तथा ईओ रेनू यादव से कार्यालय परिसर में टिनशेड पड़वाने की मांग की है।वार्ड सदस्य सोनिया सारस्वत का कहना है कि टिनशेड पड़ने से नगर पंचायत में प्रतिदिन काम आने वाले उपकरण व वाहनों को बचाया जा सकता है।
- कार्यालय परिसर में टिनशेड पड़वाने के लिए जेई को एस्टीमेट बनाने के लिए कहा गया है। जल्द ही वाहन व अन्य उपकरण के रखरखाव के लिए कार्यालय परिसर में टिनशेड पड़वाया जाएगा। डॉ. डीएस भारती चेयरमैन, चंडौस