फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बहू के उत्पीड़न से आजिज परिवार ने मांगी इच्छामृत्यु

Sat, 03 Jul 2021 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस मामले में बार काउंसिल से भी मदद मांगी गई है। साथ में राष्ट्रपति को अनुरोध पत्र भेजकर कहा है कि उत्पीड़न से तंग आकर वे जीवन जीना नहीं चाहते इसलिए उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के चूहरपुर बन्नादेवी क्षेत्र के रहने वाले सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन के परिवार ने राष्ट्रपति को अनुरोध पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़ित अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के अनुसार, उसके पिता जयपाल सिंह सेना से कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं। घर में मां व वह खुद इकलौता बेटा है।

विज्ञापन


उसकी शादी 7 दिसंबर 2015 को जवां क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही सालों ने उसकी संपत्ति पर नीयत खराब करना शुरू कर दिया। बाद में उसके व उसके पिता व मां के खिलाफ जवां थाने में दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसमें उसे व उसकी मां को जवां पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके बाद उनके खिलाफ दो मुकदमे नोएडा में दर्ज करा दिए हैं।

इस मामले में बार काउंसिल से भी मदद मांगी गई है। साथ में राष्ट्रपति को अनुरोध पत्र भेजकर कहा है कि उत्पीड़न से तंग आकर वे जीवन जीना नहीं चाहते इसलिए उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें