फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोहरे की वजह से लिच्छवी, ऊंचाहार सहित ये ट्रेनें हुईं रद्द

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठंड में ट्रेन का इंतजार करती महिला। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोहरे के चलते अब रात का सफर मुश्किल हो रहा है। इसका असर पूरी यातायात व्यवस्था पर हो रहा है। ट्रेनों की गति कम हो रही है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। रेल प्रशासन ने रविवार को अलीगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन को रद् कर दिया। इसके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दो दिन से कुछ कम हुई है। रात में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बसों के इंतजार में उन्हें गांधीपार्क, मसूदाबाद, सारसौल बस स्टैंड पर घंटों परेशान होना पड़ रहा है। रोडवेज की लंबे रूट पर चलने वाली बस सेवा भी कोहरे के चलते प्रभावित हो रही है।
रोडवेज की क्षेत्रीय प्रबंधक शरद सिंह ने बताया कि रात में कम सवारियां मिलने से अधिकांश बस सेवाओं को निरस्त किया जा रहा है। कम से कम 25 सवारियां होने पर ही बसों का संचालन किया जा रहा है। चालक-परिचालकों को इस दौरान सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह से एहतियात बरतने को कहा गया है। बसों के संचालन से पूर्व फॉग लाइट, वाइपर, खिड़की, दरवाजे आदि के परीक्षण के बाद ही वर्कशॉप से जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें