| जिला |
पैदावार |
स्थान |
| आगरा |
28 लाख टन |
पहला |
| फिरोजाबाद |
20.8 लाख टन |
दूसरा |
| कन्नौज |
20.4 लाख टन |
तीसरा |
| हाथरस |
19.1 लाख टन |
चौथा |
| फर्रुखाबाद |
15.9 लाख टन |
पांचवां |
| अलीगढ़ |
11 लाख टन |
छठवां |
किसानों के सामने चुनौतियां
- जलवायु परिवर्तन : तापमान बढ़ना, मौसम में बदलाव, समुद्र का स्तर बढ़ना
- गर्मी और सूखा प्रकोप : आलू की पैदावार पर असर
- बीमारी प्रबंधन : आलू की फसल में बीमारी लग जाए, तो उसका प्रबंधन
- कोल्ड स्टोरेज : उत्पादन के बाद आलू रखने के लिए जगह
- मार्केट उतार-चढ़ाव : आलू का उत्पादन ज्यादा होने पर उसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव
जिले में 11 किस्म के आलू
एएमयू के कृषि सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. इकबाल अहमद ने बताया कि जिले में 11 किस्म की आलू की पैदावार हो रही है। इनमें चिप्सोना, कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी गंगा, कुफरी ज्योति, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी ख्याति, कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी 302 और कुफरी नीलकंठ प्रजाति शामिल हैं।