फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Per Capita Income: दस साल में दाेगुने से ज्यादा बढ़ी अलीगढ़ वालों की कमाई, यह हैं प्रति व्यक्ति आय में टॉप टेन

Fri, 30 May 2025 10:53 AM IST
चमन शर्मा आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

सूबे में अलीगढ़ 23वें स्थान पर है। अलीगढ़ मंडल में कमाई के मामले में एक बार फिर एटा शीर्ष पर है, जिसने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
रुपया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में प्रति व्यक्ति आय बीते 12 वर्षों में दोगुनी हो गई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में देश में प्रति व्यक्ति आय लगभग 87,718 रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2024-2025 में  2,44, 800 रुपये हो गई है। इस परिप्रेक्ष्य में अलीगढ़ की प्रति व्यक्ति आय पर गौर करें तो यह भी दोगुने से ज्यादा बढ़ी है। 

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2011-12 में अलीगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 38,774 रुपये सालाना थी, जो दस वर्ष बाद 2021-22 में 66238 रुपये हो गई थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में यह 85,139 रुपये तक पहुंच गई है। सूबे में अलीगढ़ 23वें स्थान पर है। अलीगढ़ मंडल में कमाई के मामले में एक बार फिर एटा शीर्ष पर है, जिसने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। एटा की प्रति व्यक्ति आय दस वर्षों में 67,720 से बढ़ कर 1,23,434 रुपये हो गई है। इसके बाद सूबे में 20वें स्थान पर हाथरस है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय 53,192 से बढ़ कर 88,156 रुपये हुई है। 40वें स्थान पर कासगंज है, जिसकी प्रति व्यक्ति सालाना कमाई 36,757 से बढ़ कर 69,139 रुपये तक पहुंची है।

नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ रही है। दस वर्ष में इसी अनुपात में सबकी कमाई बढ़ी है। लगातार नये स्टार्टअप से लोगों को रोजगार मिल रहा है। अब लोग नकदी का निवेश कर रहे हैं। जिससे नये रोजगार बढ़ रहे हैं। इससे आय बढ़ रही है।- डॉ. इंदू वार्ष्णेय, अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, डीएस कॉलेज, अलीगढ़
प्रति व्यक्ति सालाना आय बढ़ने की सबसे बड़ी वजह इंफ्रास्ट्रक्चर और उच्च शिक्षा में हुआ विकास है। अब लोगों के कमाने और खर्च करने की शक्ति बढ़ रही है। हर साल हजारों फ्लैट और कारें बिक रही हैं। यकीनन हम सभी तरक्की कर रहे हैं।-राजीव वार्ष्णेय, सीए

विज्ञापन

बीते दस वर्ष में लोगों की आय बढ़ी है, इसी के अनुसार क्रय करने की शक्ति में इजाफा हुआ है। आज लोग संसाधनों से परिपूर्ण जीवन जी रहे हैं। अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों में आय के साधन भी बढ़े हैं।-प्रो.केसर आलम, असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, एएमयू
रोजगार के नए साधनों से अब कमाई बढ़ रही है। इसमें हर वर्ष इजाफा हो रहा है। बीते दस वर्षों में आधारभूत संसाधनों में इजाफा होने से रोजगार और लोगों की कमाई बढ़ी है।-चंद्रभान चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारी, अलीगढ़

विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल की प्रति व्यक्ति सालाना आय रुपये में

जिला 2011-12 2021-22 2022-23
अलीगढ़ 38,774 66,238 85,139
कासगंज 36,757 65,084 69,139
एटा 67,720 1,21,343 1,23,434
हाथरस 53,192 77,213 88,156

2022-23 में प्रति व्यक्ति आय वाले टॉप टेन जिले
जनपद प्रति व्यक्ति आय 
नाेएडा 6,82,505 रुपये
गाजियाबाद 2,19,180 रुपये
लखनऊ 1,96,800 रुपये
कानपुर नगर 1,29,947 रुपये
मेरठ 1,29,751 रुपये
हमीरपुर 1,27,648 रुपये
एटा 1,23,431 रुपये
आगरा 1,18,978 रुपये
झांसी 1,14,468 रुपये
सोनभद्र 1,13,496 रुपये

2022-2023 में अलीगढ़ मंडल के जिलों की स्थिति प्रदेश में 
  1. एटा सातवें
  2. हाथरस 20वें
  3. अलीगढ़ 23वें
  4. कासगंज 40वें स्थान पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें