फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्री-आरडी शिविर के लिए डीएस कॉलेज के स्वयंसेवक जयदेव व ख्याति का चयन

विज्ञापन
जयदेव और ख्याति
विज्ञापन
अलीगढ़। धर्म समाज महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दो स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा के दम पर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। स्वयंसेवक जयदेव आर्य और स्वयंसेविका ख्याति शर्मा का चयन प्री-आरडी शिविर-2026 के लिए हुआ है। दोनों 21 से 30 नवंबर तक डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा में आयोजित शिविर में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंजुल सिंह, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. मंजू गिरी, प्रो. रेनू सिंघल ने दोनों स्वयंसेवकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें