फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीएस कॉलेज बना चैंपियन, वार्ष्णेय कॉलेज उपविजेता

विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आरएमपीयू की अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। विश्वविद्यालय परिसर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट पर प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में विजेता डीएस कॉलेज और उपविजेता श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की टीमों को ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. मंजू लता और चयनकर्ता के रूप में डॉ. राकेश कुमार मौजूद रहे। आयोजन सचिव डॉ. शाहनवाज खान के साथ डॉ. दुर्गेश कुमार, हर्ष कुमार, उमेश, शिवम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें