डी एस कॉलेज में रक्तदान करते पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
नीमा, निफा एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने मंगलवार को पूरे देश में एक साथ रक्तदान शिविर लगाए। इस बृहद रक्तदान शिविर के तहत डीएस कॉलेज में भी रक्तदान शिविर लगाया। यहां लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन लखनऊ से आए इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष सत्यानंद पांडेय ने किया। जबकि देश में आयोजित अभियान का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुबह नौ बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया।
रक्तदान करने वालों को प्रमुख हस्तियों और शहीद महापुरुषों के परिजनों ने हस्ताक्षर किए गए प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान अलीगढ़ नीमा के सचिव डॉ. विश्वमित्र आर्य, डॉ. एस के गौड़, राजाराम मित्र, नीमा उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. अदिबुल आरफीन, डॉ. अंजुम गुप्ता, डॉ. पवन गौड़, डॉ. शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इन संस्थाओं का रहा सहयोग
शिविर में सत्यमन मानव सेवा संस्था, देहदान कर्तव्य संस्था, मानव कल्याण संस्था, हैंड्स फॉर हेल्प संस्था, आहुति संस्था, उड़ान चाइल्ड लाइन संस्था, द होप हॉस्पिटल, बजरंग दल, लक्ष्मी वेलफेयर सोसायटी, सोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स एवं क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन।