फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से तस्करी कर गोरखपुर जा रही शराब पकड़ी

विज्ञापन
बरामद शराब के साथ दोनों आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत जिले से क्रेन में छिपाकर लाई जा रही शराब को आबकारी विभाग ने गभाना थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर पकड़ लिया। करीब ढाई लाख रुपये की 42 पेटी शराब बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि होली पर यह शराब बिहार में खपाई जानी थी।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के मुताबिक, गभाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सेक्टर-1 प्रभारी आबकारी इंस्पेक्टर विचित्र कुमार चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि क्रेन में हरियाणा से छिपाकर शराब लाई जा रही है। टीम ने जीटी रोड पर क्रेन को रोक लिया, तलाशी में 42 पेटी शराब बरामद हुई। साथ ही चालक शुभम यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी कंचनपुर, नवाबगंज, प्रतापगढ़ और महेंद्र कुशवाह पुत्र बृजलाल निवासी 15 खैरोकला, महोबकंठ, महोबा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सिर्फ वाहन लाने और ले जाने का काम करते हैं। मोबाइल पर उनको संदेश मिला था, जिसमें सोनीपत के एक ढाबे पर खड़ी क्रेन को गोरखपुर पहुंचाने की बात कही गई थी। गोरखपुर से दूसरे चालक-परिचालक इसको बिहार तक पहुंचाते। बिहार में शराबबंदी और होली के त्योहार को देखते हुए यह शराब मंगवाई गई थी। आबकारी अधिकारी के मुताबिक क्रेन को सीज कर दिया है। दोनों के खिलाफ गभाना थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
होली को लेकर छह टीमें सक्रिय
जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक, होली पर जिले में छह टीमों को तैनात किया गया है। यह टीमें हरियाणा बॉर्डर से सटे खैर और टप्पल के गांव सहित गभाना, अतरौली, आगरा रोड पर सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल से लागू होगा वित्तीय वर्ष, पुराने माल को सात तक बेचने का मौका
कोविड को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 के लाइसेंसियों को सात अप्रैल तक दुकान चलाने का मौका दिया गया है। हालांकि, एक अप्रैल को वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा जिन लाइसेंसियों का लाइसेंस रिन्यू हुआ है, वह 2020-21 के कोटे के माल को भी सात अप्रैल तक बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें