फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को हराकर डीएस कॉलेज चैंपियन

Thu, 25 Oct 2018 02:08 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
यूपी की विजेता टीम के साथ मौजूद शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह समेत अन्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेजबान डीएस कॉलेज अलीगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को 1-0 से हराकर अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी महिला हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। वहीं, गोरखपुर ने साई भोपाल को 1-0 से शिकस्त देकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। विजेता व उप विजेता टीम को उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेंद्र सिंह पुंढीर, ओलंपियन पद्मश्री जफर इकबाल, ओलंपियन एमपी सिंह, सांसद हरनाथ सिंह यादव, कमिश्नर अजयदीप सिंह ने ट्रॉफी व ईनाम की राशि भेंट की।
विज्ञापन



बुधवार को डीएस कॉलेज में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल डीएस व हरियाणा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार आक्रमण किए। वहीं, बेहतर रक्षापंक्ति ने सारे आक्रमण को नाकाम कर दिया। पहला हाफ गोल रहित समाप्त हो गया। दूसरे हाफ में गोल करने के दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कई मौके मिले, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सकी।

65वें मिनट में डीएस को मिले पेनाल्टी कार्नर को हलुनेती ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद हरियाणा के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई मूव बनाए। पर, उस मूव को गोलकीपर नवदीप कौर ने बेकार साबित कर दिया। निर्धारित समय खत्म होने के बाद डीएस ने 1-0 से फाइनल मुकाबला जीत लिया। रेफरी शिवानी सिंह, नेहा सिंह रहीं। विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उप विजेता को 31 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन



 तीसरे स्थान के लिए साई भोपाल व गोरखपुर के बीच मैच खेला गया। पहले हाफ के 31वें मिनट में सपना देवी ने गोल करके गोरखपुर को 1-0 से बढ़त दिला दी। भोपाल की खिलाड़ियों ने टीम को बराबरी पर लाने के लिए नाकाम कोशिश की। पहला हाफ खत्म होने तक 1-0 से गोरखपुर आगे था। दूसरे हाफ में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाते हुए गेंद पर कब्जा रखकर भोपाल खिलाड़ियों को छकाए रखा।

निर्धारित समय खत्म होने तक गोरखपुर की बढ़त कायम रही। गोरखपुर ने भोपाल को हराकर तीसरे स्थान पर काबिज हो गया। विजयी टीम को 21 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। रेफरी अमित गुप्ता व सीमा रहीं।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रमोद शर्मा की ओर से पुरस्कार दिया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अंजलि (गोरखपुर), फुल बैक सीमा, स्कोरर राखी (डीएस कॉलेज) हाफ बैक डिम्पल, फारवर्ड शर्मिला (हरियाणा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें