फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शराबियों ने साधु को पीट-पीट कर किया घायल, आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 30 Mar 2024 04:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो सगे भाईयों ने साधु को बुरी तरह से गिरा-गिरा कर पीटा और घायल कर दिया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। साधु पीटता रहा और दोनों युवक उसे पीटते रहे। साधु की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
साधु को जमीन पर गिराकर पीटते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में दो भाईयों ने एक साधु को जमीन पर गिरा कर बुरी तरह से पीटा। पिटाई से साधु घायल हो गया। साधु की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना हरदुआगंज के गांव सुकन्ना बेरामपुर निवासी साधु गजराजसिंह पुत्र लेखराज सिंह काफी दिनों से गंगीरी चौराहे पर मांग कर अपनी गुजर बसर कर रहा है। 29 मार्च की देर शाम साधु गंगीरी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा था, तभी गांव मझोला निवासी गबीस व राजेश पुत्रगण रामखिलाड़ी शराब पीकर आए। 

दोनों ने साधु को बुरी तरह से गिरा-गिरा कर पीटा और घायल कर दिया। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। साधु पीटता रहा और दोनों युवक उसे पीटते रहे। 30 मार्च को साधु गजराज की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी गबीस व राजेश को पकड़ लिया। दोनों को शातिंभंग में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें