फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में सिपाही ने साथी को पीटा, हंगामा

Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल से रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सिपाही से नशे में धुत दूसरे सिपाही ने गाली गलौज व मारपीट कर दी। इसे लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। खबर पर संबंधित थाने की पुलिस पहुंच गई और सिपाही को जीप में डालकर थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना खैर क्षेत्र के गांव सत्तूखेड़ा निवासी एएमयूकर्मी बलवीर वाल्मीकि की शनिवार को टप्पल क्षेत्र में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। रविवार को टप्पल थाने से एक सिपाही शव का पोस्टमार्टम कराने पोस्टमार्टम हाउस पर आया था।
कुछ देर बाद टप्पल का ही एक सिपाही नशे में धुत होकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने कहा कि ड्यूटी मेरी है, वह खुद शव का पोस्टमार्टम कराएगा। इसी बात पर दोनों सिपाहियों में विवाद होने लगा। नशे में धुत सिपाही ने गाली-गलौज करते हुए दूसरे सिपाही से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इसके चलते वहां हंगामा होने लगा। पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ  ने भी मामला शांत कराने की कोशिश की, मगर नशे में धुत सिपाही शांत नहीं हुआ। मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। सूचना पर टप्पल थाने की पुलिस जीप से पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल नशे में धुत सिपाही को जीप में बैठाया। इसके बाद उसे थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें