रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम मोहित चंद्रा । संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
डीआरएम मोहित चंद्रा ने सोमवार को अलीगढ़ से अजायबपुर स्टेशन तक औचक निरीक्षण कर रेलवे व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। डीआरएम वापस अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें प्लेटफार्म एवं भवनों की छतों से बारिश का पानी टपकता मिला।
इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए दो सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए हैं। डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा सुबह मगध एक्सप्रेस से अलीगढ़ पहुंचे। यहां से वे टॉवर बैगन के जरिए दादरी तक विंडो निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ से लेकर अजायबपुर स्टेशन तक रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
अजायबपुर एवं सोमना स्टेशन पर करीब दो घंटे तक यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते रहे। इसके बाद वे दोपहर में अलीगढ़ आ गए। उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तभी प्लेटफार्म पर बने टिन शेड से बारिश का पानी टपकने लगा।
स्टेशन अधीक्षक एवं अन्य कार्यालय के भवनों की छतों से भी पानी टपकने पर एडीएन फाइव से कड़ी नाराजगी व्यक्त की । उनको दो सप्ताह में इस समस्या का समाधान कराने को कहा। डीआरएम ने प्लेटफार्म संख्या चार के पास बिजली पोल लगाने को खोदे गए गड्ढ़े को तत्काल भरने को कहा।
डीआरएम ने विश्राम कक्ष में विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए । बाद में गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गए। इस मौके पर डीटीएम टूंडला संजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम आदि मौजद रहे।