फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहेरिया समाज को मुख्यमंत्री से मिला भरोसा

सार

साथ में सोमवार को मुलाकात के बाद प्रमुख सचिव को निर्देशित किया है कि प्रदेश स्तर से संस्तुति सहित रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाए। इस बीच सांसद सतीश गौतम स्तर से उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि वे उनकी मांग केंद्र व प्रदेश स्तर पर रखेंगे। सांसद के अनुसार मुख्यमंत्री स्तर से उन्हें उचित भरोसा मिला है।इस मौके पर चंद्रपाल अहेरिया अध्यक्ष युवा अहेरिया समाज सेवा समिति, धर्मेन्द्र कुमार अहेरिया, एडवोकेट प्रवक्ता, रामखिलाडी उपाध्यक्ष कासगंज, सुनील अहेरिया बुलंदशहर, पप्पू अहेरिया गौतमबुद्धनगर, ओमप्रकाश गाजियाबाद, हरिओम हाथरस, रामवीर मेरठ, रतनेश एटा, टीकाराम अहेरिया हापुड़, प्रमोद अहेरिया अमरोहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अहेरिया समाज के लोगो की मुलाकात कराते सांसद सतीश गौतम। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहेरिया समाज की लंबे समय से चली आ रही अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उचित भरोसा दिलाया है। साथ में सोमवार को मुलाकात के बाद प्रमुख सचिव को निर्देशित किया है कि प्रदेश स्तर से संस्तुति सहित रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाए। यह बात मुख्यमंत्री ने सोमवार को सांसद सतीश गौतम संग मिलने पहुंचे अहेरिया समाज के नेताओं से बातचीत में कही और भरोसा दिलाया कि उनकी मांग पर प्रदेश सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करेगी।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन इलाके में पिछले वर्ष अहेरिया समाज ने खुद को अनुसूचित जाति कैटेगिरी में शामिल करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था। उस समय किसी तरह प्रशासन के स्तर से मुद्दा शांत कराया गया था। इस बीच सांसद सतीश गौतम स्तर से उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि वे उनकी मांग केंद्र व प्रदेश स्तर पर रखेंगे। इसी क्रम में सांसद सतीश गौतम ने सोमवार को अहेरिया समाज के अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर आदि जनपदों के प्रतिनिधियों की मुलाकात मुख्यमंत्री से कराई।
सोमवार को मुख्यमंत्री के समक्ष विषय रखा गया कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति की सूची में उन्हें शामिल नहीं किया गया। इससे वे मौलिक अधिकारों से वंचित हैं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया। साथ में प्रमुख सचिव को निर्देशित किया कि इस संबंध में संस्तुति सहित रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाए। सांसद के अनुसार मुख्यमंत्री स्तर से उन्हें उचित भरोसा मिला है।
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्रपाल अहेरिया अध्यक्ष युवा अहेरिया समाज सेवा समिति, धर्मेन्द्र कुमार अहेरिया, एडवोकेट प्रवक्ता, रामखिलाडी उपाध्यक्ष कासगंज, सुनील अहेरिया बुलंदशहर, पप्पू अहेरिया गौतमबुद्धनगर, ओमप्रकाश गाजियाबाद, हरिओम हाथरस, रामवीर मेरठ, रतनेश एटा, टीकाराम अहेरिया हापुड़, प्रमोद अहेरिया अमरोहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें