मौसम के रुख को देखते हुए खेतों पर पहुंचे किसान। संवाद
- फोटो : Samvad
नगर और क्षेत्र में मंगलवार को अचानक हुई बूंदाबांदी से खेतों में आलू और गेहूं की बुवाई कर रहे किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे किसानों के सामने समय पर बुवाई पूरा करने की चुनौती बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि अगर बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो आलू की बुवाई प्रभावित हो सकती है और फसल की तैयारी में भी देरी हो जाएगी। गांव में खेतों पर किसान लगातार एक-दूसरे से मौसम और खेतों की स्थिति को लेकर चर्चा करते नजर आए। फिलहाल किसान यही दुआ कर रहे हैं कि कैसे भी मौसम साफ हो जाए, जिससे आलू की बुवाई समय पर पूरी हो जाए। संवाद
आलू की बुवाई का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में मौसम का बिगड़ना बेहद नुकसानदायक होगा। बूंदाबांदी से नमी बढ़ जाएगी। तेज बारिश हुई तो बीज सड़ जाएगा। काफी घाटा सहन करना होगा।
महेंद्र सिंह निवासी टीकैत
हर बार प्राकृतिक आपदा से किसान ग्रस्त होते हैं। मौसम का रुख साफ नहीं है। आए-दिन बूंदाबांदी हो रही है। आलू की बुवाई का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में बारिश से काफी नुकसान होगा।
-देवी सिंह निवासी नौगांव