फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Self Driving Car: एएमयू के भावी इंजीनियरों ने बना दी बिना ड्राइवर वाली कार, लगे हैं 45 सेंसर, ऐसे चलती है

Wed, 12 Feb 2025 04:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार में 45 सेंसर लगाए गए हैं। इन सेंसर्स के जरिये ही कार आगे अवरोध आने पर रुक जाएगी। आगे ट्रैफिक होने पर स्वत: रफ्तार कम हो जाएगी। इतना ही नहीं कार स्वत: ही इंडीकेटर भी देगी। कैमरे और रडार के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
एएमयू में घूमती बिना ड्राइवर कार - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो ऑटो मोबाइल सेक्टर की कई नामचीन कंपनियां बिना ड्राइवर वाली कार तैयार करने में जुटी हैं। एक दो कंपनियों ने दावा भी किया है कि जल्द ही उनकी एडवांस तकनीक वाली कार सड़क पर दौड़ने लगेगी। लेकिन इन दावों के बीच एएमयू के भावी इंजीनियरों ने बिना ड्राइवर वाली कार न केवल तैयार कर ली है बल्कि उसके दो ट्रायल भी हो चुके हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की सड़कों पर यह कार कई दफा फर्राटा भर चुकी है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि अभी इस पर कुछ काम होना और बाकी है। इस कार को पूरी तरह से तैयार करने में 15 लाख की लागत आएगी।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने मार्च 2023 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट पर प्रोफेसर सलीम अनवर के साथ इंजीनियरिंग विभाग के 14 छात्र जुटे। खास बात यह है कि यह कार एकदम नई तकनीक से बनाई गई है। कई सेंसर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कार के आगे अचानक कोई बाधा आ जाती है तो वह रुक जाएगी। इस कार में जो डिवाइस लगाई गई है उसे दूसरी कार में भी फिट करके बिना चालक के दौड़ाया जा सकता है। फिलहाल कार के दो ट्रायल यूनिवर्सिटी परिसर में किए जा चुके हैं। जिसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगी, जिन्हें ड्राइवर नहीं मिल पाते हैं।

45 सेंसर लगाए हैं कार में
प्रो. सलीम अनवर ने कहा कि कार में 45 सेंसर लगाए गए हैं। इन सेंसर्स के जरिये ही कार आगे अवरोध आने पर रुक जाएगी। आगे ट्रैफिक होने पर स्वत: रफ्तार कम हो जाएगी। इतना ही नहीं कार स्वत: ही इंडीकेटर भी देगी। कैमरे और रडार के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। प्रो. सलीम अनवर ने कहा कि यह सेंसर और रडार कार को सड़क के बारे में बताते हैं। साथ ही कार को आपातकालीन स्थिति में रुकने या रास्ता बदलने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि कार का ट्रायल हो चुका है अब थोड़ा बहुत काम और बचा है जिसे पूरा करके कार को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें