अलीगढ़ महोत्सव के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इसी के तहत नुमाइश मैदान पर रस्साकशी प्रतियोगिता चल रही थी। दोपहर करीब 3:15 बजे मैच के दौरान पानी के पाउच को लेकर छात्राएं आपस में भिड़ गईं। एक छात्रा ने पानी का पाउच ले लिया। दूसरी छात्रा ने उससे पाउच मांगा, लेकिन उसे मना कर दिया, इस पर उसने पाउच न देने वाली छात्रा को गाली दे दी।
गाली सुनते ही साथ की छात्राएं भड़क गईं। इसके बाद दोनों कॉलेज की छात्राएं आमने-सामने आ गईं और जमकर उनमें लात-घूंसे चले। आयोजकों ने बीच-बचाव कराया। लात-घूंसा चलाने वालीं छात्राएं टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज और चिरंजीलाल इंटर कॉलेज की हैं।