अगर कार के आगे अचानक कोई बाधा आ जाती है तो वह रुक जाएगी। इस कार में जो डिवाइस लगाई गई है उसे दूसरी कार में भी फिट करके बिना चालक के दौड़ाया जा सकता है। फिलहाल कार के दो ट्रायल यूनिवर्सिटी परिसर में किए जा चुके हैं। जिसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगी, जिन्हें ड्राइवर नहीं मिल पाते हैं।
45 सेंसर लगाए हैं कार में
प्रो. सलीम अनवर ने कहा कि कार में 45 सेंसर लगाए गए हैं। इन सेंसर्स के जरिये ही कार आगे अवरोध आने पर रुक जाएगी। आगे ट्रैफिक होने पर स्वत: रफ्तार कम हो जाएगी। इतना ही नहीं कार स्वत: ही इंडीकेटर भी देगी। कैमरे और रडार के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। प्रो. सलीम अनवर ने कहा कि यह सेंसर और रडार कार को सड़क के बारे में बताते हैं। साथ ही कार को आपातकालीन स्थिति में रुकने या रास्ता बदलने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि कार का ट्रायल हो चुका है अब थोड़ा बहुत काम और बचा है जिसे पूरा करके कार को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।