फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 43 करोड़ से होगा महानगर का कायाकल्प, 62 वार्डों में घर-घर पहुंचेगा पेयजल

Tue, 17 Dec 2024 11:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

15.38 करोड़ रुपये से सात पेय जलापूर्ति और 10 जल निकासी के नलकूप निर्माण, नव विस्तारित वार्ड में दो हजार घरेलू जल संयोजन, पांच नलकूप रिबोर, जलकल परिसर में सीडब्ल्यूआर के पंपों को बदलने, वार्ड 78 में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
महापौर प्रशांत सिंघल बैठक करते हुए - फोटो : अलीगढ़ नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर में 43 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन पैसों से सड़कों को दुरुस्त कराने के अलावा जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा। 15 करोड़ रुपये से महानगर के 62 वार्डों में पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पेयजल पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


16 दिसंबर को नगर निगम सेवा भवन में हुई बैठक में महापौर प्रशांत सिंघल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्य में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया जाए। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से महानगर में 27.83 करोड़ से 58 निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें 47 सड़क व नाली, छह नाला निर्माण, दो धर्मशाला निर्माण, एक सड़क का चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।

15.38 करोड़ रुपये से सात पेय जलापूर्ति और 10 जल निकासी के नलकूप निर्माण, नव विस्तारित वार्ड में दो हजार घरेलू जल संयोजन, पांच नलकूप रिबोर, जलकल परिसर में सीडब्ल्यूआर के पंपों को बदलने, वार्ड 78 में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर ने वार्ड 57, 67 में 98.57 की लागत से रावणटीला रोड पर वर्धमान स्कूल से एटा चुंगी बाईपास तक सीसी रोड, दोनों साइड में इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य, वार्ड नं 58, 63, 82 में 1.53 करोड़ से छर्रा अड्डा पुल के नीचे से रेलवे स्टेशन के पास तक सड़क सुदृढ़ीकरण व स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का कार्य, वार्ड नं 2, 14 में 1.91 करोड़ से जीटी रोड स्थित मॉडल वाइन शॉप से सरसौल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य, वार्ड 64 में 1.35 करोड़ से बरौला जाफराबाद में सीएंडडी वेस्ट प्लांट तक सीसी सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 50 में एडीए कॉलोनी में सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। 

मौके पर नगर आयुक्त विनोद कुमार, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एसके पुष्कर पांडेय, अधिशासी अभियंता एडीए आरके सिंह सहायक, अभियंता सिब्ते हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें