फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाल प्रदर्शनी में झूले से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सांकरा में बाल प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार रात झूले से गिरकर एक युवक घायल हो गया। युवक की निजी अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव लहरा सलेमपुर निवासी प्रेम कुमार (20) के रिश्तेदारों ने बताया कि प्रेम मूलरूप से रामबाग आगरा का रहने वाला है। माता-पिता का निधन होने के बाद वह करीब 10 साल से वह यहां अपने बहन-बहनोई के यहां रह रहा था। बृहस्पतिवार रात लगभग 9 बजे प्रेम अपने रिश्तेदारों के साथ गांव सांकरा में चल रही बाल प्रदर्शनी देखने गया था। वहां वह नाव वाले एक झूले में बैठा, जो तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से प्रेम झूले से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे छर्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रिश्तेदारों का आरोप है कि हादसे के बाद ठेकदार व अन्य कर्मियों ने घायल के बारे में जानकारी तक नहीं की है। एसडीएम अतरौली अमान अंसारी ने बताया लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को भेजकर झूले की जांच कराई जाएगी। जांच में झूले में गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें