फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हटाई, शाम को फिर लगा दी जिन्ना की तस्वीर

Thu, 03 May 2018 03:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू से वापस लौटते पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएमयू के यूनियन हॉल से पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर बुधवार को गायब थी। मीडिया में खबर आने के बाद कैंपस में हलचल मच गई। हालांकि एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा कि यूनियन हॉल में आज कार्यक्रम आयोजित होना है इसलिए सफाई के लिए तस्वीर हटाई गई है। जिन्ना की तस्वीर हटाने का सवाल ही नहीं उठता है। 
विज्ञापन


जिन्ना के साथ-साथ हाल में मौजूद सभी हस्तियों की तस्वीरें उतार कर साफ की जा रहीं हैं। देर शाम यह तस्वीर फिर अपने स्थान पर लगा दी गई।
एएमयू छात्र संघ द्वारा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को बुधवार को आजीवन मानद सदस्यता प्रदान की जानी थी। कार्यक्रम का आयोजन उसी हॉल में होना था, जिसमें पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी है।

मंगलवार तक हॉल में तस्वीर मौजूद थी। बुधवार को जब कुछ मीडिया वाले पहुंचे तो तस्वीर अपने स्थान से गायब थी। चैनलों पर इससे संबंधित खबरें प्रसारित होने लगी। एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर एवं सचिव मो. फहद ने इस खबर पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जिस हॉल में तस्वीर लगी है, उसी में कार्यक्रम होना है। आज हॉल की सफाई हो रही थी। इसकी वजह से सफाई के लिए तस्वीर को अपने स्थान से हटाया गया था। जिन्ना की तस्वीर हटाने का सवाल हीं नहीं है। हालांकि एएमयू में हुए बवाल के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति को आजीवन मानद सदस्यता प्रदान करने का कार्यक्रम खटाई में पड़ गया। देर शाम जिन्ना की तस्वीर उसी स्थान पर फिर लगा दी गई, जहां पहले लगी हुई थी।

बवाल के बाद हामिद अंसारी का कार्यक्रम स्थगित
एएमयू छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को आजीवन मानद सदस्यता प्रदान करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।  एएमयू छात्र संघ द्वारा बुधवार शाम 5:30 बजे से हामिद अंसारी को मानद सदस्यता प्रदान की जानी थी। उसके बाद 7:30 बजे से कैनेडी हॉल में ‘बहुलवादी समाज के निर्माण में भारत की विफलता’ विषय पर उनका व्याख्यान था। इससे पहले ही जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए हंगामे एवं छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया। देर शाम पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी एएमयू के गेस्ट हाउस नंबर तीन से चले गए।

संकट की घड़ी में शांति बनाए रखें छात्र : वीसी
एएमयू प्रशासन ने हिंदू युवा वाहिनी के युवा दल सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालय सीमा के उल्लंघन और आपत्तिजनक और भयभीत कर देने वाले नारे लगाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घायल छात्रों के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को अपराधी तत्वों को पकड़ने और परिसर की शांति भंग करने के लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ  कठोर कार्रवाई की मांग की है। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने एएमयू समुदाय की भावनाओं के बारे में राज्य और केन्द्रीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें