फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में स्विमिंग पूल बनेगा : चेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रदेश के खेल, युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्विमिंग पूल हर हाल में बनेगा, भले ही छोटा ही बने।

वह सोमवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू थे। अलीगढ़ मंडल होने के नाते स्विमिंग पूल की जरूरत पर उन्होंने कहा कि इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला योजना की बैठक में भी स्विमिंग पूल का मुद्दा उठा। खेल मंत्री ने स्टेडियम के अखाड़े को बड़ा करने के लिए क्रीड़ा विभाग के निदेशक को निर्देशित किया है। हालांकि, मौखिक तौर पर उन्होंने उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी से इसमें आने वाले खर्च की जानकारी ली।

उन्होंने कुश्ती व टेबल टेनिस हॉल के निर्माण का भी आश्वासन दिया। कहा, क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों में प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। चंडौस व अलहदादपुर में मिनी स्टेडियम का जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि अतंराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को उत्तर प्रदेश सरकार नकद इनाम देगी।

मिनी स्टेडियम का निर्माण जल्द हो
विधानसभा छर्रा के तहत आने वाले गांव अलहदादपुर में मिनी स्टेडियम के लिए 37 बीघा जमीन आरक्षित की गई। स्टेडियम का निर्माण जल्द हो। इस संबंध में प्रदेश के खेल, युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान को प्रधान के प्रतिनिधि अर्जुन सिंह भोलू ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


अखाड़ा बड़ा करने की मांग
स्टेडियम में अखाड़ा बड़ा करने की मांग प्रदेश के खेल, युवा कल्याण, व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान से अलीगढ़ मंडल कुश्ती संघ (भारतीय शैली) ने की है। इस संबंध में उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में अखाड़े की जगह कम होने पर पहलवानों को चोट लगने आदि का जिक्र है। इस मौके पर यासीन शम्स, तस्लीम मुख्तार, दानिश अकील, नाजिम चमन, मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें