फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजीव बने ब्रज क्षेत्र के मीडिया संपर्क प्रमुख

Mon, 05 Sep 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
डॉ. राजीव बने ब्रज क्षेत्र के मीडिया संपर्क प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल को ब्रज क्षेत्र का मीडिया संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने उन्हें नियुक्त किया है। इससे स्थानीय भाजपा नेताओं में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

डॉ. राजीव अग्रवाल बाल्यकाल से ही आरएसएस में सक्रिय है। विद्यार्थी परिषद से राजनीति में आए और प्रदेश उपाध्यक्ष तक का कार्यभार संभाला। वर्तमान में स्वदेशी जागरण मंच का प्रदेश संपर्क प्रमुख, लघु उद्योग भारती के समन्वयक तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक भी है।
कई संस्थाओं द्वारा इन्हें सम्मानित किए जा चुके है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद सतीश गौतम, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, महापौर शकुंतला भारती, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, महानगर प्रभारी भानु प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल पाराशर, डॉ उमेश कुमारी, ऋषिपाल सिंह, ठा रघुराज सिंह, मीना कुमारी, सुनील पांडे, क्षेत्रिय मंत्री पूनम बजाज, चौधरी नत्थी सिंह, कुशलपाल सिंह, प्रवीर सक्सेना आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें