फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. एमपी सिंह को मिला बेस्ट फैकल्टी अवार्ड इन टीचिंग मेथाडोलॉजी का सम्मान

Sat, 02 Jan 2021 12:09 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
डॉक्टर एमपी सिंह। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 ग्लोकल एनवायरमेंट एंड सोशल एसोसिएशन नई दिल्ली द्वारा शिकोहाबाद के पालीवाल महाविद्यालय के जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह को बेस्ट फैकल्टी अवार्ड इन टीचिंग मेथाडोलॉजी से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आविष्कारों के लिए दिया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाएं दी थीं। आज भी ऑफलाइन तथा ऑनलाइन कक्षाएं देकर बच्चों की पढ़ाई पूरी करा रहे हैं। यह अवार्ड एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन, नेशनल एनवायरमेंटर साइंस एकेडमी नई दिल्ली और अन्य संस्थाओं के सामूहिक रूप से आयोजित कार्यक्रम में दिया गया है।

यह कार्यक्रम 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित हुआ था। मुख्य अतिथि ग्लोबल पीस यूएसए के चांसलर प्रो. मधु कृष्णा थे। डायरेक्टर प्रो. एके वर्मा, जनरल सेक्रेटरी मेनका वर्मा, काठमांडू के प्रो एसएन आदि ने डॉ. एमपी सिंह को बधाइयां प्रेषित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें