फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. कफील पर रासुका लगाकर सीएम निकाल रहे अपनी खुन्नस

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने कहा कि डॉ. कफील खान पर रासुका लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों डॉ. कफील एएमयू में धरना दे रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में भाषण दिया था। फैजुल ने कहा कि जब किसी को जमानत मिल जाए तो उस पर रासुका नहीं लगाया जा सकता है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि डॉ. कफील ने हेट स्पीच (नफरत का भाषण) दी थी, जबकि मुख्यमंत्री खुद हेट स्पीच देने में माहिर हैं। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सांसद आदि हेट स्पीच के दायरे में आते हैं। इसलिए उन्हें जेल भेजें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, क्योंकि वह अपने हैं।
डॉ. कफील व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आते हैं। डॉ. कफील बच्चों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचा रहे थे। मगर, सिलिंडर खत्म होने के दोषी पाए जाने पर उन्हें आठ महीने जेल भेज दिया गया। नौकरी भी चली गई। फैजुल ने कहा कि अकेला बचूंगा, तब भी मुख्यमंत्री व काले कानून के खिलाफ लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपाई अदालत पर भरोसा करने वाले नहीं है। यह खुद अपना फैसला सुनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें