डॉ. आंबेडकर स्मृति सेमिनार में प्रस्तुति देती वंदना
- फोटो : CITY OFFICE
नुमाइश के कृष्णांजलि सभागार में बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उम्मेद सिंह, पूर्व आईएएस एम संत ने प्रतिभागिता की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, मनोज सक्सेना, जय सिंह सुमन, चित्र जौहरी, हेमेंद्र बौद्ध, गया प्रसाद, मुन्नालाल राही, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने आगंतुकों को बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
सभी वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपील की कि वह बच्चों को शिक्षा दिलाएं। शिक्षा से ही सम्मान मिलता है। निर्मल एंड पार्टी ने बाबा साहब के गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर रवि राजे, बाबूलाल चौहान, नीरज जौहरी, पुष्पेंद्र जौहरी, मनोज मंगल, राजेंद्र, पप्पू पेंटर, विकास बाबूलाल, अशोक सैनी, एमपी सिंह, शुभम गौतम, संजय सिंह, संयोजक राजीव भारती, पूजा गौतम, राकेश गौतम, दिनेश कुमार, सागर, मुकेश सैनी, बीपी आनंद कुमार, अजय खरे, सुमन गौतम, संजीव मधुकर, बबलू कमल, रूपेश, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।