फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एचपीसी  निर्माण में योगदान देने वाले 31 शिक्षकों को मिला प्रशस्ति-पत्र,  डॉ. अरुण भी सम्मानित

विज्ञापन
संयुक्त निदेशक, समग्र शिक्षा विवेक नौटियाल से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते डॉक्टर अरुण कुमार सिं
विज्ञापन

विज्ञापन


कक्षा 9 और 10 के लिए तैयार हो रहा समग्र प्रगति पत्र, अब कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए भी बनेगा एचपीसी


 अलीगढ़। माध्यमिक शिक्षा में मूल्यांकन की पारंपरिक व्यवस्था को बदलकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखने की दिशा में उत्तर प्रदेश ने कदम बढ़ाया है। कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे समग्र प्रगति पत्र (होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) के निर्माण एवं विकास में योगदान देने वाले प्रदेश के 31 शिक्षकों और विशेषज्ञों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें हीरालाल बारह सैनी इंटर कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रवक्ता  डॉ. अरुण कुमार सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा माध्यमिक, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस पहल के तहत संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल ने शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। हाथरस से अजय कुमार शर्मा, आगरा से नेहा शर्मा, प्रयागराज से कृष्ण द्विवेदी और बाराबंकी से बरखा जायसवाल सहित विभिन्न जनपदों के शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने अपने सुझावों और अनुभवों से एचपीसीके निर्माण में योगदान दिया।
विज्ञापन


अंकों के साथ कौशल और व्यक्तित्व का भी होगा आकलन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप तैयार किया जा रहा एचपीसी विद्यार्थियों के मूल्यांकन की 360 डिग्री व्यवस्था है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें